प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा मेसर्स एफएसएनएल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सड़क एवं कार्य-संबंधित सुरक्षा पर 24 नवंबर को एक विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में महाप्रबंधक (एमआरडी) तापस सहाणा, सहायक महाप्रबंधक (एमआरडी) पी. कल्बेंडे, सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) नेहाल पासवान, सहायक प्रबंधक (एसईडी) हिमांशु शर्मा समेत एफएसएनएल और एमआरडी विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यशाला की शुरुआत एफएसएनएल के वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अतुल कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाकर की गई। इसके बाद सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, नियमों व प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोखिमों की पहचान, सुरक्षित कार्य पद्धतियाँ अपनाने और जिम्मेदार कार्य-संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया।
कार्यशाला में बीएसएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मियों से सुरक्षा के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस नीति अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीएसएल के सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुरक्षित व उत्पादक वातावरण का आधार है। कार्यशाला के अंत में एफएसएनएल के वरीय प्रबंधक सोमनाथ भद्रा ने दोनों संस्थाओं के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की और कर्मचारियों को सीखी गई बातों को कार्यरूप में लागू करने का आग्रह किया।
![]()













Leave a Reply