रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के तहत 24 नवंबर को जिला के हद में कोनार जलाशय में मछली संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जलाशय में एक लाख ग्रास कार्प तथा पांच लाख मेजर कार्प अंगुलिकाओं का सफलतापूर्वक संचयन किया गया, जिससे जलाशय की उत्पादक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इस अवसर पर डीवीसी प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, जारकुंडा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य, जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम सहित मत्स्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस संचयन से जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ेगा और स्थानीय मत्स्य जीवियों की आय में सुधार होगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखेगा, ताकि क्षेत्र में मत्स्य पालन को नई दिशा, गति और सतत विकास का आधार मिल सके।
![]()













Leave a Reply