रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट (आरएमपी) विभाग ने संयंत्र की सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने और श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंथली सेफ्टी चैंपियन ऑफ आरएमपी पुरस्कार की शुरुआत की है। यह पहल विशेष रूप से संविदा श्रमिकों को सुरक्षा नियमों के प्रति प्रेरित करने और कार्य स्थल पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
बीएसएल के आरएमपी सभागार में 24 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में बीते अक्टूबर माह के लिए यह सम्मान संविदा श्रमिक देव शरण पाल को प्रदान किया गया। सुरक्षित कार्य प्रणालियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और सतत सतर्कता को देखते हुए उन्हें चयनित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी) नागराजन श्रीकांत, महाप्रबंधक (आरएमपी) मुकेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी और संविदा श्रमिक मौजूद थे।
पुरस्कार प्रदान करते हुए नागराजन श्रीकांत ने कहा कि यह सम्मान संविदा श्रमिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रम शून्य-दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक हैं। देव शरण पाल ने अपनी सुरक्षा प्रथा साझा करते हुए उपयोगी सुझाव भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी पहल श्रमिकों में उत्साह, सहभागिता और सुरक्षा-अनुशासन को और सुदृढ़ करती हैं।
![]()













Leave a Reply