Advertisement

जन सुविधाओं के त्वरित समाधान को ले सिंहपुर पंचायत में उमड़ी भीड़

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत में 24 नवंबर को आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार सेवा अधिकार सप्ताह शिविर में भारी जनसहभागिता देखने को मिली। सुबह से ही पंचायत सचिवालय में रहिवासियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

आयोजित शिविर में लोक कल्याणकारी योजनाओं और प्रमाण पत्र संबंधी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। शिविर में पहुंचे जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने कई मामलों का स्थल पर ऑन स्पॉट समाधान किया, जबकि जटिल मामलों के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरीय नोडल पदाधिकारी द्वारका प्रसाद बैठा ने दिनभर शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और लाभुकों से सीधे संवाद भी किया। शिविर में जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, म्यूटेशन, भूमि मापी, एलपीसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न सेवाओं के लिए हजारों आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था हेल्प डेस्क, पेयजल, बैठने की सुविधा, पुलिस सहायता केंद्र और तकनीकी डेस्क—से लाभुको को काफी राहत मिली।

मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अब अनेक कार्य एक ही मंच पर सुगमता से हो जा रहे हैं। मौके पर कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, अंचल अधिकारी नरेंद्र सिंह, विद्यायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता विमल कुमार जायसवाल, घनश्याम महतो, गौतम टुडू, अखिलेश्वर रजवार, अंचल निरीक्षक सहदेव दास तथा संबंधित विभाग के कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *