रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में
कसमार प्रखंड के हीसिम पंचायत सचिवालय में 24 नवंबर को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भव्य जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारी एवं कर्मियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाकर लाभुको के आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया।
शिविर में मनरेगा रोज़गार कार्ड, आम बागवानी योजना, खेसारी बीज वितरण, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित कई विभागीय सेवाओं का वितरण और स्वीकृति दी गई। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा थे।
उनके साथ कसमार अंचलाधिकारी (सीओ) नरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नम्रता जोशी, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, पंचायत की मुखिया बबिता देवी, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू आदि उपस्थित थे।
अधिकारियों की उपस्थिति से शिविर में विशेष ऊर्जा और गंभीरता दिखाई दी। इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर नागरिक तक सेवा सीधे उसके दरवाजे तक पहुंचे।
आज हीसिम पंचायत में रहिवासियों की भागीदारी देखकर यह स्पष्ट है कि यह अभियान ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। कहा कि आपकी कोई भी समस्या का समाधान के लिए पंचायत में रहे आपकी सेवा के लिए हमेशा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कसमार सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में आय, जाति और अन्य प्रमाण पत्रों को बड़ी संख्या में जारी किया गया है। हमारा प्रयास है कि किसी ग्रामीण को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि मनरेगा, बागवानी, वितरण सहित ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है।
विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम ने कहा कि विधायक का निर्देश है कि हर पंचायत में जाकर जनता की समस्याएं सुनी जाएं। सरकार आपके द्वार योजना यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी परिवार योजनाओं से वंचित न रहे।
20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि शिविर में जिस तरह रहजवासी शामिल हुए यह सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। योजनाएं अब तेजी से गांव तक पहुंच रही हैं।
मुखिया बबिता देवी ने कहा कि हीसिम पंचायत में पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर सेवाओं का वितरण हुआ है। ग्रामीणों को उनके गांव में ही सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर मुर्मू ने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम से रहिवासियों के पंचायत स्तर से ही समस्या का निराकरण हो जाता है।
शिविर में आए ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन की पहल की सराहना की। कई लाभुको ने कहा कि आज उन्हें पहली बार एक ही जगह पर इतनी सेवाएं मिलीं वह भी बिना किसी परेशानी के। अधिकारियों ने रहिवासियों को योजनाओं की प्रक्रिया, दस्तावेज़ों की आवश्यकता और आगे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी।
मौके पर फटीक चंद्र महतो, दिलीप कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, वन विभाग से मोहम्मद तुविद अंसारी, वन रक्षी सुरेश कुमार टुडू, वन रक्षक ठाकुर दास महतो, कसमार थाना के मोहम्मद रोजीक आलम, आनंद महतो, रोहित कुमार रंजन, रामेश्वर महतो, पदम लोचन गोराई, राजीव सोरेन, सरोज कुमार महतो, मदन कुमार, जमील अहमद, तनवीर आलम, लालदेव महतो, फ़निंद्र नाथ मुंडा, चुरामन महतो, श्रीकांत सोरेन, सोमर महतो, बालेश्वर हेंब्रम व् संबंधित विभाग के कर्मी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply