आदित्य बने सोनपुर मेले में सबसे तेज एथलीट
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला में 24 नवंबर को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया। खेल प्रेमियों ने एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट कला प्रदर्शन को देख रोमांचित हुए बिना नहीं रह सके।
इस प्रतियोगिता में सबसे तेज धावक का खिताब आदित्य कुमार के नाम गया। आदित्य ने सौ मीटर दौड़ 11 सेंकेड में पूर्ण कर लिया। रवीश कुमार दूसरे और तीसरे स्थान पर राशिद कुमार रहे। दो सौ मीटर दौड़ में रवीश कुमार प्रथम रहे, जबकि दूसरे स्थान पर आदित्य कुमार और राशिद अली तीसरे स्थान पर रहे। एथलेटीक प्रतियोगिता के 44 किलोवर्ग वर्ग के गोला फेक (शॉट पुट) में पहले स्थान पर मुजाहिद हुसैन रहे, जिन्होंने 7.45 मीटर तक थ्रो किया।
इस वर्ग में दूसरे स्थान पर दीपक कुमार और तीसरे स्थान पर रणजीत कुमार रहे। दीपक ने 5.30 और रंजीत ने 4.70 मीटर थ्रो किया। इसी वर्ग के चक्का फेक (डिस्कस थ्रो) में दीपक पहले स्थान पर रहे जिन्होंने 15 मीटर थ्रो किया। दूसरे स्थान पर मुजाहिद्दीन और तीसरे स्थान पर सोनू कुमार रहे। भाला फेक (जेवलिन थ्रो) में पहले स्थान पर दीपक कुमार आये, जिन्होंने 10.05 मीटर तक भाला फेंका।

दूसरे स्थान पर मुजाहिद हुसैन रहे, जिन्होंने 14.55 मीटर की दूरी प्राप्त की। 46 किलो आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो और भाला फेंक प्रतियोगिता में अभिमन्यू कुमार ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अभिमन्यु ने 30.15 मीटर डिस्कस फेंका और भाला फेक में उन्होंने 29.55 मीटर तक भोला फेंका।
प्रतियोगिता kev55 किलो वर्ग के शॉट पुट में सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इसमें पहले स्थान पर मिथिलेश कुमार रहे, जिन्होंने 5.30 मीटर थ्रो किया। दूसरे स्थान पर सुनील कुमार शर्मा और तीसरे स्थान पर रंजन कुमार रहे। डिस्कस थ्रो में पहले स्थान पर रहे सुनील कुमार ने 14.75 मीटर चक्का फेंका। दूसरे स्थान पर रिश्मी कुमार और तीसरे स्थान पर मिथिलेश कुमार रहे। जेवलिन थ्रो में सुनील कुमार ने 9.68 मीटर भाला फेंक कर पहला स्थान पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर मिथिलेश कुमार और तीसरे स्थान पर रिश्मी कुमार रहे।
56 किलो वर्ग में शॉट पुट में मुन्ना कुमार और सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से जीत हासिल की। मुन्ना और सुधीर ने 4.50 मीटर तक शॉट पुट फेंका। तीसरे स्थान पर पिंटू कुमार रहे। उन्होंने 3.80 मीटर तक थ्रो किया। इसी वर्ग में मुन्ना कुमार ने 14.70 मीटर थ्रो कर विजेता बने। दूसरे स्थान पर पिंटू कुमार ने 10.90 मीटर तक डिस्कस थ्रो किया। तीसरे स्थान पर सुधीर कुमार रहे जिन्होंने 8.50 मीटर डिस्कस फेंका।

भाला फेंक के इस वर्ग में मुन्ना कुमार ने 8.30 मीटर तक भाला फेंक कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर पिन्टू कुमार ने 6.80 मीटर और तीसरे स्थान पर सुधीर कुमार रहे जिन्होंने 5.70 मीटर तक थ्रो किया।
वहीं 57 किलो वर्ग के शॉट पुट में धमेन्द्र कुमार ने 6.95 मीटर तक थ्रो कर विजेता बने। चंचल कुमार ने 5.60 मीटर थ्रो कर दूसरे और रमेश कुमार ने 5.28 मीटर तक थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो में रमेश कुमार ने 19.84 मीटर डिस्कस फेंका। दूसरे स्थान पर धमेन्द्र कुमार और तीसरे स्थान पर अनिल कुमार रहे। दोनों ने 17.25 मीटर और 14.40 मीटर डिस्कस फेंका। जेवलिन थ्रो में पहले स्थान पर धमेन्द्र कुमार ने 16.30 मीटर फेंक कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर चंचल कुमार 8.25 और तीसरे स्थान पर रमेश कुमार ने 7.30 मीटर भाला फेंका।
इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 54 विजेता घोषित किए गए। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार गिरि सहित सभी तकनीकी पदाधिकारियों यथा सुजीत कुमार, अमरेंद्र सिंह मिल्टन, सुनील कुमार, अमित कुमार, राम कृष्ण कुमार, आनंद पाठक ने महत्ती भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply