भजन पर भाव नृत्य की प्रस्तुति देकर भावुक हुए कलाकार
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देश के आलोक में सुरभि कला मंच ने सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर 24 नवंबर को अपने आखिरी दमदार प्रस्तुति से दर्शक – श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
इस दौरान सुरभि कला मंच के कलाकारों ने उद्घोषक बिट्ठल नाथ सूर्य के सफल मार्ग निर्देशन में दिवा कालीन संस्कृति कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्रथम प्रस्तुति भजन के साथ आरंभ किया गया। सोनू बिहारी एवं सोनू बाबू ने भिखारी ठाकुर के गीत पियवा गइले कलकतवा ये सजनी, साथ छूटे गा कैसे मेरा आपका गाकर दर्शकों को झुमाया।
अरविंद कुमार, नूतन कुमारी की युगल जोड़ी ने भाव नृत्य की प्रस्तुति में मन भावे मैया के चुनरिया गोटेदार सैयां ले ले अईह, जट जटिन गीत मोरंग मोरंग सुनईछी गे जटिन, मोरंग हमरा जाए दही गे जट्टीन आदि कई भाव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाह वाही लूटी। वहीं वैभव मिश्रा ने अदमम्य है प्रचंड है एवं ट्रैकिंग सॉन्ग दिल का हाल सुने दिल वाला सीधी सी बात न मिर्च मसाला प्रस्तुत कर पुरजोर तालियां बजवाई।
अभिनव मिश्रा द्वारा दिल है कि मानता नहीं गीत की प्रस्तुति की गई, तो चांद से पर्दा कीजिए गौरव सिंह ने गाया। ट्रैकिंग सॉन्ग की अंतिम प्रस्तुति अरे दीवानो मुझे पहचानो चुलबुल पांडेय ने गाया। इनके साथ संगत कलाकारों में हारमोनियम पर दादा, नाल पर राजू कुमार, इफेक्ट पर भोला कुमार, राम बहादुर सिंह गौतम की सहभागिता रही।
![]()













Leave a Reply