एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जिला मुख्यालय समस्तीपुर शहर के मगरदही वार्ड क्रमांक 34 क्रांति होटल के पीछे स्थित जेनरेटर सेवा स्थल से हजारों रूपए की सामान चोरी का 463/28 एफआईआर 22 नवंबर को मुफस्सिल थाना में दर्ज की गई है।
पेशे से जेनरेटर संचालक पीड़ित आवेदक बंधु प्रसाद ने 24 नवंबर को बताया कि अज्ञात चोरों ने रात्रि में उनके जेनरेटर सेवा स्थल के चदरा के एस्बेस्टस को टेढ़ा कर जेनरेटर रूम से पंखा, मोटर, मिक्सी, काॅपर एवं एल्यूमीनियम तार, कुकर, कराही, गमला, मोबिल, रिंच, प्लास, सिलिंडर, देगची आदि कुल लगभग पौने दो लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली है।

उन्होंने एफआईआर में अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया। उन्होंने घटना की चर्चा करते हुए कहा कि स्व. रवींद्र कुमार की पत्नी मधु कुमारी से 10 धूर जमीन किराये पर लेकर जेनरेटर सेवा आपूर्ति करने के साथ विधुत सामानों का मरम्मत करने का काम करते है। चुकी मकान मालिक से उनका मुकदमा चल रहा है। उनके भय से जान पर खतरा के कारण न तो वे और न ही उनके स्टाफ जेनरेटर स्थल पर सोते हैं।
अकेला पाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष से अपील की है कि घटना की जांच कर मामले का भंडाफोड़ करें एवं चोरी की गई सामान बरामद कर उनकी सहायता करें।
![]()













Leave a Reply