Advertisement

आदि काल से लगता आ रहा है हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-सतीश चंद्र दुबे

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री ने किया कोल इंडिया व् खान प्रदर्शनियों का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। केंद्रीय कोयला और खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 23 नवंबर को सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आयोजित कोल इंडिया एवं खान विभाग की दो प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी एवं मेला विकास के लिए प्रतिबद्ध ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन, धर्मेंद्र सिंह मुन्ना सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

प्रदर्शनी उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुबे ने कहा कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आदि काल से लगता आ रहा है। इस प्रदर्शनी में कोल एवं माइंस के जो भी स्टॉल लगाए गए हैं वे सभी भव्य और शिक्षा प्रद हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में दी जा रही जानकारियों के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश के सुदूर क्षेत्रों से मेला देखने आनेवाले यात्रियों को भी बेहतर जानकारी दी जा रही है।

उपरोक्त दोनों प्रदर्शनियों में दीवारों पर कुल 28 ज्ञानवर्धक पोस्टर लगाए गए। मॉडल एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से दोनों मंत्रालयों से जुड़े कोल इंडिया पविलियन एवं खान मंत्रालय के सभी कार्यों का मेला दर्शकों को जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी के रूप में देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोल इंडिया की भूमिका पर प्रकाश डालता है। भारत का 75 प्रतिशत कोयला अकेले कोल इंडिया द्वारा उत्पादित किया जाता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी भी है।

पविलियन में यह भी दर्शाया गया है कि कोल इंडिया देश में ताप विद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक 80 प्रतिशत कोयले की आपूर्ति करती है। पविलियन में आने वाले दर्शक यहां बैकलिट और ऑडियो-विज़ुअल डिस्प्ले के जरिये कोल इंडिया की खनन गतिविधियों, पर्यावरण-अनुकूल, सतत और विविधीकरण पहलों की जानकारी ले रहे है। कोल इंडिया का शुभंकर, अंगारा, विशेष रूप से आगंतुकों का ध्यान खींच रहा है। भूमिगत कोयला खनन मशीन लॉन्ग वॉल का कामकाजी मॉडल मंडप में आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
बताया जाता है कि कोल इंडिया पविलियन आगामी 5 दिसंबर को सोनपुर मेला समाप्त होने तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *