Advertisement

कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल से ख्रीस्त राजा की निकाली गई शोभा यात्रा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। ईसाई धर्म को माननेवालों द्वारा 23 नवंबर को कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल से ख्रीस्त राजा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बोकारो थर्मल के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए झारखंड चौक होते पुनः कार्मेल स्कूल पहुंच कर प्रभु यीशु के प्रार्थना के साथ समापन की गई।

इस अवसर पर कार्मल स्कूल प्रांगण में समारोह आयोजित कर ख्रीस्त राजा के संबंध में जानकारी देते हुए रहिवासियों को उनके बताए एवं दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही गई। यहां विद्यालय के बच्चों द्वारा कई झलकियां भी प्रस्तुत किया गया। शोभा यात्रा में बोकारो थर्मल के अलावा जारंगडीह, कथारा, कुरपनीया आदि चर्चों से ईसाई समुदाई के धर्म गुरु व अनुयायी आए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *