Advertisement

सरिया रोड के तीन दुकानों में ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में सरिया रोड स्थित तीन दुकानों में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, एक राशन दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा अपना हाथ साफ भी किया गया है।

चोरी की घटना को लेकर बताया जाता है कि अज्ञात चोरो ने बीते 22-23 नवंबर की रात्रि एक साउंड लाइट की दुकान, दूसरा राशन दुकान और एक अन्य दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। जहां डीजे साउंड लाइट की दुकान पर हाथ साफ तो नहीं कर पाया, लेकिन राशन दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा पांच ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जबकि एक अन्य दुकान में चोर द्वारा चोरी का प्रयास असफल रहा।

वही राशन दुकान के मालिक शंभू प्रसाद ने 23 नवंबर को बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा दो-तीन तालों को तोड़ दिया गया है, जबकि एक ताला को कटर से काट कर कई सामान को नुकसान पहुंचाया गया है। साथ हीं कई सामानों को लेकर चलते बने। इस दौरान भूक्त भोगी शंभू प्रसाद ने कहा कि बाहर में जो भी सामान था, वह सारा सामान चोर ले गये। वहीं दुकान के शटर का लॉक को क्षतिग्रस्त कर दिया। अन्य समान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है है। जिसमें दस हजार से अधिक का उसे नुकसान पहुंचा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *