Advertisement

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दीवार बारिश से ध्वस्त

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लगातार हो रही बारिश के कारण बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा की दीवार ध्वस्त हो गया। संयोगवश शनिवार छुट्टी के कारण बड़ा हादसा होने से टला।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के अती सुदूरवर्ती क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखंडा में 19 जुलाई को एक बड़ी घटना होने से टल गई। बताया जाता है कि उक्त विद्यालय के पीछे एक तालाब है, जिसके मेढ़ पर लगातार हो रहे बारिश की वजह से तालाब का मेढ़ बह गया। जिस जगह का मेढ़ बहा है, उसके ऊपर विद्यालय के तीसरी कक्षा का बुनियाद टिका था। मेढ़ के बहने से विद्यालय के एक साइड का दीवार उस कक्षा के बुनियाद के साथ जमीन का एक हिस्सा भी बह गया। हालांकि, शनिवार को छुट्टी होने के कारण विद्यालय में बच्चे नही थे, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई।

इस घटना में कमरे के छत से लगे दीवार में भी दरारें पड़ गई। बताया जाता है कि इस घटना में कमरे के एक कॉर्नर में गोफ जैसा नजारा बन गया। गोफ में बच्चों के बैठने का बेंच-डेस्क भी पानी मे समा गए। जिससे उक्त कमरे के अंदर का नजारा भयावह हो गया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार ने कहा कि विद्यालय के पारा शिक्षिका चिंता देवी के पति द्वारा इस घटना के बारे में 19 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी को मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के जिस कमरे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, उसमे तीसरी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई होती थी।

इस घटना के बाद उन बच्चों को दूसरे कमरे में शिप्ट कर दिया जायेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि शनिवार को छुट्टी होने के कारण विद्यालय में बच्चे नही थे। यदि बच्चे रहते तो शायद कोई अनहोनी घटना घट सकती थी। वहीं इस संबंध में संबंधित विभाग के कनीय अभियंता सत्यनारायण हेम्ब्रम ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाकर मरम्मति कार्य किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *