Advertisement

पहलेजा से सबलपुर तक रिंग बांध बनाने को लेकर चलाया गया था जबर्दस्त अभियान

राष्ट्रीय विकास समिति ने कटाव पीड़ित किसानों को किया था जागरूक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर में गंगा व् गंडक नदी कटाव रोकने को लेकर रिंग बांध निर्माण की मांग कोई नया नहीं है। एक दशक पूर्व से ही राष्ट्रीय विकास समिति के बैनर तले गांव – गांव और टोले – मोहल्ले में अनेक बैठकें, सभाएं होती रही। सरकार से इस ज्वलंत मुद्दे के स्थाई समाधान के लिए आवाज बुलंद की जाती रही।

एक ओर भूमि का कटाव भी जारी रहा तो दूसरी ओर रिंग बांध निर्माण की मांग भी जोर पकड़ती गई। इलाके में जाकर बैठकें आयोजित कर आमजनों को जागरूक करने के साथ -साथ उनका समर्थन हासिल किया गया। इसी को लेकर सबलपुर नया बाजार में चार दिसंबर वर्ष 2017 को ग्रामीणों की बैठक में सोनपुर प्रखंड की सबलपुर के चारों पंचायतों के अलावा नजरमीरा, पहलेजा शाहपुर दियारा, गंगाजल आदि दियारा क्षेत्रों में गंगा नदी से प्रति वर्ष होने वाले बाढ़, भीषण कटाव और उसे नुकसान को बचाने के लिए रिंग बांध निर्माण के लिए एक स्वर से आवाज बुलंद किया गया था।

बताया गया कि बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए रिंग बांध का निर्माण जरूरी है। इस बैठक में इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन शुरू करने और रेल सहित यहां की सभी प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह ठप्प कर दिए जाने की चेतावनी भी दी गई थी। सोनपुर के राष्ट्रीय विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता समिति के वीजेन्द्र प्रसाद यादव जबकि संचालन राजद नेता लालबाबू पटेल ने किया था। बैठक को समिति के संयोजक आमोद गोप, मनोज राय, पूर्व प्रमुख जुनर्बी राय (अब दिवंगत), विकास राय, ब्रजभूषण राय, नंदकिशोर राय, जग्गू राय, विजय साह, डा आरएन मालाकार, देवेन्द्र प्रसाद राय, अजय राय, जितेन्द्र शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, हरिकेश्वर राय, बकिलाल राय, प्रभू राय आदि ने संबोधित करते हुए सोनपुर प्रखंड की सबलपुर चारों पंचायतों के अलावा नजरमीरा, पहलेजा शाहपुर दियारा, गंगाजल आदि दियारा क्षेत्रों में गंगा नदी से होने वाले बाढ़ और भीषण कटाव से हो रहे नुकसान को बचाने के लिए इस क्षेत्र में गंगा नदी में रिंग बांध बनाने की सरकार से मांग की थी।

बैठक में कहा गया था कि बाढ़ और कटाव से सबलपुर पछियारी पंचायत और गंगाजल पंचायत में अभी तक सैकड़ों घर गंगा नदी में विलीन हो चुके हैं। उनके पुनर्वास के लिए सरकारी स्तर पर आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। किसानों ने कहा कि बांध बन जाने सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी मिलने में आसानी हो जाएगी। इसके बाद बभन टोली स्थित सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत भवन में भी 18 सितंबर 2017 को राष्ट्रीय विकास समिति के सदस्यों की बैठक में सबलपुर चारों पंचायतों के अलावा नजरमीरा, पहलेजा शाहपुर दियारा गंगाजल आदि क्षेत्रों में गंगा नदी से होने वाले बाढ़ और भीषण कटाव से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए सोनपुर से पहलेजा के बीच गंगा नदी में रिंग बांध बनाने की मांग की गई। इस बैठक में रिंग बांध बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। सोनपुर से पहलेजा के बीच गंगा नदी में रिंग बांध बनाने की मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम प्रसाद राय व् संचालन संगठन के संयोजक आमोद गोप ने किया था। बैठक में डॉ आरएन मालाकार, डॉ जग्गू राय, जयप्रकाश यादव, मुखिया दिनेश राय, नंद किशोर राय, संजय शर्मा, रंजीत शर्मा, लगनदेव साह, ओमप्रकाश यादव, अजीत आदि उपस्थित थे।
उक्त बैठक में जानकारी दी गई थी कि गंगाजल आदि दियारा क्षेत्रों में गंगा नदी से होने वाले बाढ़ और भीषण कटाव से हो रहे नुकसान को बचाने के लिए स्थानीय विधायक प्रो. रामानुज प्रसाद ने भी प्रयास किया है। सोनपुर से पहलेजा तक रिंग बांध बनाने की संभावनाओं के मद्देनजर विधायक की पहल पर गत वर्ष सितंबर माह में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता धनंजय श्रीवास्तव, कनीय अभियंता राजकुमार सिंह आदि ने सोनपुर से पहलेजा के बीच कटाव स्थल का निरीक्षण किया था और रिंग बांध बनाने के लिए कटाव स्थल का मैप भी तैयार किया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *