बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों का वेतन स्थगित रखने व् स्पष्टीकरण का निर्देश
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 19 जुलाई को जिला समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, एसएफसी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षों तथा मिलरों के साथ समीक्षात्मक बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में पैक्सों द्वारा अधिप्राप्ति किए गए धान का जिला टास्क फोर्स द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुरूप ही अरवा एवं उसना चावल की आपूर्ति के संबंध में गहन समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी समीर ने निर्देश दिया कि उसना एवं अरवा चावल की निर्धारित मात्रा में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं करते हुए सीएमआर को निश्चित रूप से आगामी 30 जुलाई तक संबंधित पैक्स अध्यक्ष/व्यापार मंडल तथा मिलर आपूर्त्ति करना सुनिश्चित करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित मात्रा की आपूर्त्ति नहीं किए जाने पर संबंधित पैक्स/व्यापार मंडल तथा मिलर के विरुद्ध निश्चित रूप से प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। संदर्भित कार्य का पूर्ण पर्यवेक्षण जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी करें।
साथ ही डीएम ने आज की बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पैक्स अध्यक्ष/व्यापार मंडल/मिलर से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया तथा उक्त बैठक से अनुपस्थित रहने वाले सम्बन्धित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों का वेतन स्थगित रखते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

![]()













Leave a Reply