Advertisement

विधायक ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने 19 जुलाई को समाहरणालय पहुंचकर जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर लंबित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने हेतु ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार उपायुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में विधायक ने बोकारो के नया मोड़ बस स्टैंड के आधुनिकीकरण, महिला कॉलेज, इनडोर स्टेडियम, छात्रावास, कला भवन तथा पर्यटन केंद्र जैसी योजनाओं को जनता की आवश्यकताओं से जुड़ा बताते हुए इन योजनाओं के लिए भूमि आवंटन को प्राथमिकता देने की मांग की।

विधायक न एसएस कॉलेज चास के लिए सीएसआर मद से भवन निर्माण की पहल का सुझाव दिया। साथ ही गैर-पंचायती क्षेत्रों को डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के दायरे में लाने की बात कहीं। उपायुक्त झा ने विधायक द्वारा सौंपे गये ज्ञापन को प्राप्त करते हुए सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कहीं।

नाइजर आतंकी हमले में गोमिया के युवक की मौत पर डीसी ने जताया शोक

एक अन्य जानकारी के अन्य पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर के दोस्सो क्षेत्र में बीते 15 जुलाई को हुए आतंकी हमले में भारत के छह सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु हो गई थी, जिसमें बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के करिपानी रहिवासी प्रवासी श्रमिक गणेश करमाली भी शामिल था। उक्त दु:खद समाचार पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने 20 जुलाई को एसडीएम बेरमो मुकेश मछुआ को पीड़ित परिवार से मिलने, उनकी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करने और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डीसी झा ने कहा है कि पीड़ित परिवार को आवश्यकतानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। परिजनों को जीविकोपार्जन से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जाए तथा तय प्रावधानों के अनुरूप उन्हें मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। ज्ञात हो कि स्थानीय स्तर पर श्रम अधीक्षक बोकारो एवं गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम पीड़ित परिवार से लगातार संपर्क में है, ताकि उन्हें तत्काल सहायता और संबल प्रदान किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *