Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह की एक पीड़ित महिला 18 जुलाई को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट पहुंची। यहां पीड़िता ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगायी।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यालय तेनुघाट पहुंच कर नावाडीह रहिवासी रुखसाना खातून ने एक आवेदन देकर बताया कि बीते 17 जुलाई की सुबह 7 बजे अपने घर की साफ सफाई कर रही थी, कि इसी बीच मफिजन खातून द्वारा उसके दरवाजे के पास कूड़ा फेंक दिया गया। साथ ही धमकी भी देने लगी कि परिवार को जान से मारकर फेंक देंगे। इस दौरान उसके साथ आरोपी द्वारा गाली गलौज की गयी।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति शमीम अंसारी द्वारा पुछे जाने पर एकाएक उक्त महिला के पति नसीम अंसारी, उसका पुत्र नयाज अंसारी और जमीरुद्दीन अंसारी मिलकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे और उनके पैकेट से दो हजार रुपए निकाल लिए। साथ ही उसे भी डंडे से मारा। जिसकी सूचना नावाडीह थाना में दिया गया। वहां से इलाज के लिए प्राथमिक उपचार केन्द्र नावाडीह भेजा गया। आगे किसी भी प्रकार की करवाई नहीं किया गया। तब आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *