Advertisement

वाहन जांच अभियान में तेनुघाट में काटा गया ₹41 हजार का चालान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी के समीप वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में नियम विरुद्ध वाहन चलाने को लेकर वाहनों के विरुद्ध ₹41 हजार का चालान काटा गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो ट्रेफिक पुलिस द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर 18 जुलाई को तेनुघाट ओपी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अर्जुन महतो अपने सहयोगी मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, शैलेश कुमार तथा अमित कुमार के साथ जाँच अभियान चला रहे थे।

इस अवसर पर एएसआई महतो ने बताया कि लगभग 50 दो पहिया और चार पहिया वाहन का जाँच किया गया। जाँच के दौरान लगभग 41,000 रूपये की चालान ऑन लाईन काटी गई। वहीं जाँच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, रजिस्ट्रेशन पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जाँच की गई। जाँच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया। जो दो पहिया वाहन वाले हेलमेट अपने हाँथ में लिये थे उन्हें उनके सर में पहनाकर चेतावनी भी दी गई कि इसे हाँथ में न लेकर चले, पहन कर चले। ये आपके सुरक्षा के लिये है। उन्होंने बताया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगाया जा रहा है और जुर्माना लिया जा रहा है।

कहा गया कि वाहन जाँच लगाने का मुख्य कारण आमजनों व् वाहन चालकों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास कराना और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चलने के प्रति जागरूक करना है। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए, जिससे सड़क दुर्घटना कम हो। कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय है, जिसके चलते उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *