
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने 18 जुलाई को अपने पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया।
पंचायत क्षेत्र निरिक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि अधिक बारिश से बाराडीह गांव के संध्या देवी का कच्चा मकान पूरी तरह से गिर गया है। गिरा मकान को देखते हुए उन्होंने जरीडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर पीड़िता को अंबेडकर आवास दिलाने की मांग की। बीडीओ ने मुखिया को भरोसा दिलाते हुए पीड़िता संध्या देवी को आवास देने की बात कही।

मुखिया पुष्पा देवी ने इस बाबत एक भेंट में पत्रकारों को बताया कि जिस उम्मीद से मुझे बाड़ाडीह पंचायत के रहिवासियों ने चुना है, उस उम्मीद को हम हमेशा धरातल पर लाने का काम किया हूँ। कहा कि मेरी सोंच पंचायत में विशेष कर गरीबों का उत्थान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।
![]()













Leave a Reply