Advertisement

जामताड़ा से बोकारो जाते वक्त युवक घायल, 108 पर कॉल कर भेजा गया अस्पताल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के जामताड़ा जिला के हद में तांड़वा से बोकारो जा रहे युवक निवारण हेम्ब्रम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अमित किशोर ने तुरंत 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस मंगाई और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बोकारो भेज दिया है। घटना 18 जुलाई की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि इस दौरान दांतु पंचायत के मुखिया शेखर नायक, कृष्णा कुमार नायक और आनंद कांडू नायक ने दुर्घटनाग्रस्त युवक को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरसंभव मदद की। समय रहते की गई सूझबूझ और सहयोग से घायल की जान बचाई जा सकी। स्थानीय रहिवासियों ने प्रशासन से दुर्घटना स्थल पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *