
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पछियारी पंचायत एवं उतरी पंचायत के महुआ बाग के समीप गंगा नदी से हो रहे भीषण कटाव की सूचना मिलने पर सोनपुर विधायक डाॅ रामानुज प्रसाद ने 18 जुलाई को प्रभावित स्थल का दौरा किया। उनके साथ फ्लड कंट्रोल के चेयरमैन, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता कटाव स्थल का निरीक्षण में शामिल थे।
इस मौके पर विधायक प्रसाद ने कहा कि दर्जनो घर कटकर गंगा नदी में विलीन हो गया है। अगर इसी तरह कटाव होता रहा तो सैकड़ों घर कटकर नदी में विलीन हो जाएगा। उन्होंने फ्लड कंट्रोल चेयरमैन, मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को अविलंब कटाव निरोधक कार्य शुरू कर कटाव रोकने का प्रयास करने को कहा।

विधायक ने जानकारी दी कि स्थानीय रहिवासी पुकार राय, मोहन राय, चंद्रदीप राय, अशोक राय, शिवपूजन राय, सुरेश राय, जवाहर राय, प्रसाद राय आदि का घर कटकर गंगा नदी में विलीन हो गया है एवं 50 से 60 घर खाली कर प्रभावित रहिवासी अन्य स्थानों पर शरण ले लिए हैं, जिनमें धर्मनाथ ठाकुर, पप्पू ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, रमेश राय, पप्पू राय, राजेश्वर राय, जालंधर राय, विपिन महतो, लालबाबू सिंह, उत्तम राय, शंकर सिंह, महेंद्र राय, रामनाथ राय आदि शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply