पर्यटन मंत्री ने किया पहलेजा धाम में कांवरिया शिविर का उद्घाटन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के दौरान ही सारण जिला के हद में स्थित पहलेजा घाट धाम से हरिहरनाथ मंदिर के बीच भव्य गेट बनाये जायेंगे। एक गेट पर पांच करोड़ रुपये लागत आयेगा।
उक्त बातें 18 जुलाई की संध्या पहलेजा धाम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने विभागीय स्तर पर निर्मित कांवरिया शिविर का उद्घाटन करते हुए कही। मंत्री सिंह ने कहा कि बाबा हरिहरनाथ की हम सभी पर बहुत कृपा है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई भूमि उपलब्ध कराता है तब पहलेजा घाट धाम में यात्री शेड की स्थायी व्यवस्था की जायेगी। कहा कि हाल के चार महीने के उनके कार्यकाल में बहुत काम किया गया है। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व मे सरकार के स्तर पर निरंतर विकास का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां माता सीता का मंदिर बहुत जल्द बनाए जाएगें। जब बाबा हरिहरनाथ कॉरिडोर का काम शुरू होगा तब गेट भी बनाया जाएगा। एक गेट पर पांच करोड़ से अधिक रूपए का लागत आएगा। कहा कि यहां सरकारी मेला घोषित करने का मांग किया गया है, उसे भी देख रहा हूं। मौके पर सुन्दर माता, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा, कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान, भाजपा नेता लाल बाबू सिंह कुशवाहा, सुनील सिंह, पूर्व मुखिया तृप्तिनाथ सिंह, पहलेजाघाट धाम मेला विकास समिति के अध्यक्ष लाल बाबू राय, मुकेश कुमार सिंह बबलू, छोटू सिंह, कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ज्ञानेंद्र सिंह टुनटुन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply