
प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ स्थित सामुदायिक भवन में 18 जुलाई को पेंशन जांच केवाइसी जांच शिविर लगाया गया। शिविर में अबतक 28 पेंशनधारियों की केवाइसी जांच की गयी।
जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र के वृद्ध, असहाय, विधवा आदि पेंशनधारियों की केवाईसी कंप्यूटर के माध्यम से किया गया। बता दें कि,अबतक मात्र 28 लाभुकों का ही केवाईसी पूरा किया जा सका है, जबकि 130 पेंशनधारियों का केवाईसी करना है।
बताया गया कि केवाईसी का अर्थ डॉक्यूमेंट्स का उपयोग करके व्यक्ति की पहचान व पते की जानकारी लेने की प्रक्रिया को हैं। यह अत्यंत जरूरी है। केवाईसी जांच के मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कपरदार के अलावे रोजगार सेवक शफीक आलम, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply