अंगवाली में मनाया गया पंडित दीनदयाल की 53 वीं पूण्यतिथि

आगन्तुकों ने पुष्प-अर्पित पं. उपाध्याय को किया याद
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के स्थानीय विवाह मंडप में 11 फरवरी की शाम भाजपा अंगवाली मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल (Pandit Dindayal) उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा एवं संचालन हरेंद्र मंडल ने किया।
यहाँ मुख्य अतिथि सहित अन्य आगन्तुकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प-अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सुभाष महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होंने बाल अवस्था से ही अकेलापन का जीवन झेलने को विवश हुए। कड़े संघर्ष के बल पर ही वे अपनी मुक़ाम पर पहुंचे। वे सदैव जन समस्याओं को लेकर चिंतन, मंथन करते थे। मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल की सोच राष्ट्रीय स्तर की रही है। उनके विचारों से हमसब को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
मौके पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के सूरजमल नायक, मनोज ठाकुर, पीताम्बर मिश्रा, प्रदीप नायक, कौशल मंडल, भूषण महली, संदीप मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, संतोष सन्नी, सुरेश रविदास, बिजय रविदास, लक्ष्मण रविदास आदि उपस्थित थे।

 210 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *