ताजिकिस्तान में फंसे 44 मजदूरों की हुई सकुशल वतन वापसी

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। ताजिकिस्तान में फंसे सभी झारखंड के 44 मजदूरों की 26 दिसंबर की दोपहर ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमन एयर से दिल्ली पहुंचा।

जानकारी के अनुसार झारखंड के सभी 44 मजदूरों ने दिल्ली पहुंचने पर सबसे पहले ईश्वर का नाम लेते हुए अपने वतन की मिट्टी को चुमा।फिर मजदूरों ने वतन वापसी होने पर केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सभी प्रतिनिधियों एवं प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले सिकन्दर अली समेत सारे मिडिया का आभार प्रकट किया।

बताते चले कि झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 44 मजदूर ताजिकिस्तान में फंसे हुए थे। मजदूरों ने पिछले एक सप्ताह पूर्व प्रवासी हित में कार्य करने वाले समाज सेवी सिकन्दर अली को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए वतन वापसी में सहयोग की अपील की थी।

इसके बाद केंद्र एवं राज्य सरकार (State Government) ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मजदूरों को ना सिर्फ भारतीय दूतावास लाया गया, बल्कि बकाया मजदूरी का भी भुगतान कराया गया। इसके बाद 44 मजदूर की वतन वापसी करायी गयी।

वतन वापसी करनेवाले मजदूरों में गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत लुतयानो के तेजो महतो, चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो के सोहन महतो, गिरि महतो, डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, आदि।

घुजूडीह के नकुल महतो। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ अंतर्गत खरना के तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंजु, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, ब्रह्मदेव महतो, गोविंदपुर के बालेश्वर महतो, आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, आदि।

टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा के मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो, बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड अंतर्गत बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया शामिल हैं।

 197 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *