सेल गुवा माइंस में 30वीं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन

पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रबंधन कृत संकल्पित है-मुख्य महाप्रबंधक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। रांची संभाग अंतर्गत सेल गुवा माइंस के तत्वाधान में 4 नवंबर को 30वीं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह समापन किया गया। पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा के तहत विभिन्न प्रकार के स्टॉल पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा क्लब परिसर में लगाई गई।

इस अवसर पर आगन्तुक निरीक्षण टीम के साथ अतिथियों का स्वागत सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर एवं महिला समिति अध्यक्षा स्मिता भास्कर द्वारा पदाधिकारियों के साथ की गई।

आमंत्रित अतिथियों की टीम संयोजक में सीईटी सेल के सुजाता सुमन, टाटा नोआमुंडी की अपेक्षा कर एवं दिशा खड़े, सेल मेघाहातुबुरु के ममता मुर्मू के साथ -साथ टाटा -नोवामुंडी के बी. मिश्रा ने खासतौर से सेल गुवा पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य महाप्रबंधक भास्कर ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की रक्षा के लिए सेल गुवा प्रबंधन कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत सेल गुवा ग्रामीणों व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ उनके उत्थान का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में स्वागत गीत डीएवी गुवा के बच्चों द्वारा स्कूल के प्राचार्या उषा राय व संगीत शिक्षक योगेंद्र त्रिपाठी के अगुवाई में प्रस्तुत की गई। उप महाप्रबंधक नरेन्द्र कुमार झा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृत्य) प्रस्तुत की गई। पर्यावरण बंधु पुरस्कार वितरण व रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नाटक (स्किट) प्रेरणा दायी रहा। आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण आधारित सेल गुवा के मॉडल कक्ष का उद्घाटन किया गया। साथ ही सेल गुवा माइंस क्षेत्र के खनन कार्यों पर आधारित सेल कर्मियों द्वारा लगाई विभिन्न प्रकार के मॉडल स्टॉल पर परिचर्चा की गई।

यहां श्रमिकों द्वारा बनाई गई प्रेरणादाई चित्रांकित स्लोगन सीख देने वाली रही। डीएवी गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा लगाई गई पोस्टर एवं स्लोगन ने उपस्थित जनों को मंत्र – मुग्ध कर दिया। जिसमें ठाकुरा गांव के फिशिंग, मछली पालन की प्रक्रिया को दर्शाया गया। साथ हीं ग्रामीणों ने क्षेत्र विकास का संकेत दिया।

सेल गुवा के वरीय चिकित्सक डॉ सी के मंडल की चिकित्सको की टीम के द्वारा लगाई पर्यावरण बचाओ हेतु स्वच्छता की प्रक्रिया का संदेश दिया गया। डीएवी के विज्ञान आधारित मॉडल के बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों में जय मंगल साव, अंजन सेन,अनिरुद्ध दत्ता, पुष्पांजलि नायक एवं ज्योति सिन्हा को सम्मानित किया गया। मंच संचालन सेल गुवा उप महाप्रबंधक नरेंद्र झा एवं डीएवी गुवा की शिक्षिका आकांक्षा सिंह ने की।धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक डॉ टी सी आनंद ने दी।

मौके पर डीएवी गुवा, इस्को मिडिल स्कूल के छात्रों की सबों ने सराहना की। कार्यक्रम के समायोजन में महिला समिति अध्यक्षा भास्कर के साथ समिति के अन्य सदस्याओं का अग्रणी योगदान रहा। कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के डॉ टी.सी.आनंद, तनवीर जफर, आलोक यादव, डी. सेठिया की भूमिका सराहनीय रही।

डीएवी स्कूल के शिक्षकों में मुख्य रूप से विकास कुमार मिश्रा ,अनंत कुमार उपाध्याय, राजन उपाध्याय, श्रवण कुमार पांडेय, अरविंद कुमार साहू, आशुतोष शास्त्री, राजवीर सिंह व अन्य के सहयोग से बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही। कार्यक्रम में सिलवा के दर्जनों पदाधिकारियों में नारायण पंडा, दीपक प्रकाश, सीबी कुमार, संजय कुमार बनर्जी व अन्य के साथ साथ प्राचार्य उषा राय एवं इस्को मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा आदि उपस्थित थे।

 108 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *