स्कॉर्पियो व् बोलेरो से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में छोटानागरा पुलिस ने थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा के नेतृत्व में 20 जनवरी की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान दो वाहनों से 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार छोटानागरा के थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा द्वारा वाहन जांच के क्रम में स्कार्पियो क्रमांक-OR23C/5051 और बोलेरो क्रमांक-OR02BG/9360 को तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ जब्त कर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों में मांस को लाद कर राउरकेला से छोटानागरा के रास्ते चाईबासा ले जाये जा रहा था।गिरफ्तार स्कार्पियों चालक सरफराज अंसारी एवं सह चालक प्रदीप दोनों ओडिशा के बिसरा के रहने वाले है।

दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। जबकि बोलेरो वाहन कुछ पीछे था, जिस वजह से उसका चालक मौका देख भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी की अहले सुबह छोटानागरा थाना से लगभग 200 मीटर दूर मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान एक स्कार्पियो को रोक कर उसकी जांच शुरू की गई, तो उसमें काफी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला। उसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो का चालक वाहन जांच स्थल से 50 मीटर पहले ही वाहन खड़ा कर जंगल की ओर फरार हो गया। उसकी भी जांच करने पर उसमें से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया।

दूसरी तरफ इस घटना के बाद छोटानागरा थाना प्रभारी ने मनोहरपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय घोराटकर को छोटानागरा थाना बुलाया और बरामद मांस की प्रारम्भिक जांच कराई। जांच के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंधित मांस हैं। हालांकि मांस का सैंपल वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा व झारखंड के तस्करों ने छोटानागरा थाना क्षेत्र होकर तस्करी का नया रास्ता चुना है। कुछ माह पूर्व ही छोटानागरा पुलिस ने एक कार की डिक्की से लगभग 106 किलो गांजा बरामद किया था। उस दौरान भी चालक कार छोड़कर जंगल के रास्ते भाग खड़ा हुआ था।

 134 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *