डाक कर्मचारी संघ गिरिडीह मंडल का 26वां एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गिरिडीह मंडल का 26वां द्विवार्षिक सम्मेलन 21 जनवरी को संपन्न हो गया। सम्मेलन बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया था।

उप डाक पाल उमापति भास्कर की अध्यक्षता तथा संचालन संजय सिंह के संचालन में संपन्न सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एआईपीईयू संघ नई दिल्ली के केन्द्रीय संगठन मंत्री इंद्रजीत पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी पूंजी है। हर संगठन में सदस्य एवं कार्यकर्ता ही संघ की रीढ़ होती है।

उन्होंने सभी से तन मन एवं जरूरत पड़ने पर धन से संगठन के साथ जुड़ने की अपील की। कहा कि दोहरे चरित्र वाले कई संगठन है, जिनकी चिकनी चुपड़ी बातों में न आए। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ही आपकी अपनी संगठन हैं, जो सदैव आपकी समस्यायों के निदान को लेकर आंदोलन करती रही है।

प्रमंडलीय अध्यक्ष उमापति भास्कर एवं सचिव संजय कुमार सिंह आदि ने कहा कि सभी डाक घरों में स्टाफ की घोर कमी है। डाकघरों में सरकार के द्वारा पर्याप्त संसाधन भी मुहैया नहीं करवाया जा रहा है, जिस कारण कार्य करने में परेशानी हो रही है। कहा गया कि डाकघरों में प्रशासनिक हस्तक्षेप भी काफी बढ़ गया है, जिस कारण सभी को दबाव में कार्य करना पर रहा है।

इसके अलावे भी अन्य कई समस्याएं हैं जिसके बारे में अपना विचार रखा गया एवं समस्याओं के समाधान करने हेतु ठोस पहल करने पर सहमति भी बनी। वहीं सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के बारे में भी विस्तार से बताया गया और पुराना पेंशन पॉलिसी लागू करने के लिए एकजुट होकर फिर से आंदोलन शुरू करने का भी आह्वान किया गया।

सम्मेलन में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गिरिडीह मंडल के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। जिसमे बतौर अध्यक्ष उमापति भास्कर, सचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार (उप डाकपाल सरिया), मनोज कुमार (उप डाकपाल बरगंडा), जियाजी (उप डाकपाल संडे बाजार), सह-सचिव विपिन कुमार (उप डाकपाल बगोदर), सुमन कुमार (उप डाकपाल पलौंजिया), आदि।

शिवकुमार (उप डाकपाल गिरिडीह), राहुल कुमार (उप डाकपाल गिरिडीह), दीपक कुमार (गिरिडीह), कोषाध्यक्ष छत्रपति महतो (डाकपाल चंद्रपुरा), उप कोषाध्यक्ष गौतम कुमार (गिरिडीह), राकेश कुमार (गांवा), रवि चंद्र कुमार (गिरिडीह), ऑडिटर बसंत कुमार (ललपनिया उप डाकपाल) को सर्व सम्मती से चुना गया।

इस अवसर पर पृथ्वी राज सिंह, संजय पासवान, संजीवन दास, अजय कुमार, अमित पासवान, देवेंद्र सिंह जडेजा, सुरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, अभिनय कुमार आदि गिरिडीह मंडल के दर्जनों डाक कर्मचारी उपस्थित थे।

 84 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *