कलस यात्रा में 251 महिलाएं और 9 युवतियों ने लिया हिस्सा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। विरारा पूर्व के गोविन्द नगर से नवरात्री का भव्य कलस यात्रा निकाली गई, जो गांधी चौक होते हुए नवदुर्गा मित्र मंडल के पंडाल में आकर समाप्त हुई। इस मंडल के अध्यक्ष अनिल चौधरी और सलाहकार रौशन महेंद्र झा के नेतृत्व में इस कलस यात्रा में 251 महिलाएं और 9 कन्याओं ने हिस्सा लिया।

मंडल के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि कड़ाके की धुप में सभी महिलाओं नंगे पांव इस यात्रा को पूरा किया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कलस यात्रा के बाद सभी कलस को सुरक्षित रख दिया गया।

प्राचीन परंपराओं के अनुसार नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा कलस यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 महिलाएं और 9 कन्याओं ने हिस्सा लिया। हलांकि कलस यात्रा के दौरान मंडल के सभी सदस्य सुरक्षा कवच की तरह साथ -साथ रहे।

इस मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी और सलाहकार रौशन महेंद्र झा ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी सभी महिलाओं और कन्याओं ने कलस यात्रा में हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। इस यात्रा के दौरान सचिव कन्हैया मधुबनिया, कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, सलाहकार – रौशन महेंद्र झा, राजू भाई, सजन मंडल, प्रमोद रामसेवक दास, आनंद झा के सहित मंडल के सभी सदस्य और श्रद्धलुओं ने हिस्सा लिया।

Tegs:# 251 women and 9 girls are participates in kalashyatra

 190 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *