श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों की 6 मई को होगी वतन वापसी

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों की 6 मई को वतन वापसी होगी।इसके लिए मजदूरों के परिवारजनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार ( Central and State Government), सभी मीडिया कर्मियों के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली को धन्यवाद दिया है।

जानकारी के अनुसार सभी 19 मजदूर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एयरपोर्ट (Colombo Airport) से 6 मई की सुबह 3:10 बजे चैन्नई के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 4:40 बजे चैन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसी दिन 11:45 बजे चैन्नई से रांची के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगे।

बताया जाता है कि श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरो में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के हद में बनपुरा निवासी मजदूरों में वकिल महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, आदि।

घाघरा निवासी प्रदीप महतो एवं तुलसी महतो तथा तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो के अलावे सरिया प्रखंड के हद में चिचाकी निवासी तिलक महतो एवं राजेश महतो तथा डुमरी प्रखंड के हद में टिंगरा निवासी महेश महतो शामिल हैं।

जबकि धनबाद जिला के हद में तोपचांची प्रखंड के गोमो निवासी मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में भलुवा निवासी मजदूर नागेश्वर महतो व् देवेन्द्र महतो शामिल हैं।

 214 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *