श्रीलंका में फंसे हैं झारखंड के 19 मज़दूर

सोशल मीडिया के ज़रिये मजदूरों ने वतन वापसी की लगायी गुहार

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद जिला (Dhanbad district) से ताल्लुक रखने वाले 19 मजदूरों ने श्रीलंका से अपने वतन वापसी की गुहार लगाई हैं। सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार (India Government) व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है।

जानकारी के अनुसार कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से सभी मजदूर दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। मजदूरों के अनुसार कंपनी द्वारा सभी मजदूरो का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। बता दें, कि यह कोई पहला मौका नही है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं।

पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पिछले महीना 28 अप्रैल को मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में से 10 मजदूरो की वापसी हुई है। जबकि 20 मजदूर अभी भी मलेशिया में ही हैं।

इस मामले में भी ब्रोकर इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी के द्वारा श्रीलंका पहुँचा दिया। जब वहाँ काफी कम मेहनताने पर काम कराया जाने लगा तो मजदूर ठगे से महसूस कर रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहें हैं।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने बताया कि यह इलाके की कोई पहली घटना नहीं है, जिसमें काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं। जिसमें उन्हें कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। जिन्हें गुरूद्वारे में रखा गया है।

इसके बाद वे काफी मशक्कत के बाद अपने वतन लौट पाते हैं। इन सबके बीच आज भी पलायन का दर्द और रोजी-रोटी की चिंता देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रोजगार की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक मजदूरों का पलायन देश-विदेश में होता रहेगा।

जानकारी के अनुसार श्रीलंका में फंसे रहने वाले मजदूरों में गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के बनपुरा निवासी वकिल महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो तथा रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, घाघरा निवासी प्रदीप महतो, तुलसी महतो, आदि।

तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो, सरिया प्रखंड के चिचाकी निवासी तिलक महतो, राजेश महतो, डुमरी प्रखंड के टिंगरा निवासी महेश महतो, धनबाद जिला के हद में तोपचांची प्रखंड के गोमो निवासी मनोज कुमार तथा हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के भलुवा निवासी नागेश्वर महतो एवं देवेन्द्र महतो शामिल हैं।

 387 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *