भीम आर्मी द्वारा मनाया गया पेरियार का 144वीं जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भीम आर्मी द्वारा 17 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो में पेरियार का 144वां जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन फुसरो नगर कमिटी द्वारा बोकारो जिला कमिटी के अतिथियों ने पाखंडवाद रूढ़िवाद के विरुद्ध अलख जगाने वाले द्रविड़ आंदोलन के जनक जस्टिस पार्टी के संस्थापक तमिलनाडु के प्रमुख राजनेता रहे महान समाज सुधारक व तर्कवाद इरोड वेंकट नायकर रामासामी पेरियार की 144वी जयंती पूरे धूमधाम से केक काटकर मनाया गया।

जयंती समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास और संचालन बिट्टू कुमार घासी ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पेरियार के तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर व कैंडल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

मौके पर मुख्य अतिथि भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कहा कि महान समाज सुधारक पेरियार हमेशा शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया करते थे। वे अंधविश्वास, पाखंडवाद और जातिवाद के कट्टर विरोधी थे।

वे सभी को एक देश एक सम्मान की बात किया करते थे। आज उनके 144वीं जन्म जयंती पर उनके बताए गए सभी बातों को हम सभी को अमल करने की जरूरत हैं। जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार व जिला सदस्य नेपाल दास ने कहा कि पेरियार, भीम राव अंबेडकर व कांशीराम के अधुरे सपनो को भीम आर्मी गांव गांव जाकर पूरा करने का काम कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष धरम घासी, जिला सदस्य किशोरी शर्मा और जिला सदस्य नेपाल दास ने कहा कि उनके विचार को घर घर पहुंचाना है। कहा कि बहुत जल्द निर्धन वर्ग के बच्चों के पठन पाठन के लिए भीम पाठशाला खोला जायेगा।

मौक़े पर जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, धरम घासी, मनोज कुमार, नेपाल दास, नकुल रविदास, बिट्टू कुमार घासी, मनोज शर्मा, कैलाश महतो, नीतीश कुमार, किशोरी शर्मा, शशि कुमार, दीपक कुमार, गुड्डू घासी, नेहा कुमारी, काजल देवी, आरती कुमारी, पायल देवी, टुकटुक आदि उपस्थित थे।

 

 112 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *