Advertisement

सत्संग आश्रम में ठाकुर अनुकूल चंद्र का 136वाँ जन्मोत्सव आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर अनुकूल चंद्र का 136 वाँ जन्मोत्सव 24 सितंबर को मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में सावित्री कॉलोनी स्थित ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग व अधिवेशन केंद्र में भाव भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जानकारी के अनुसार ठाकुर अनुकूल चंद्र की जन्म जयंती के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में भक्तगण सत्संग आश्रम पहुंचकर ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने ठाकुर के जीवन, उनके द्वारा मानव जीवन का आचरण, जीवन का उद्देश्य, सत्संग से लाभ आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किया।

मौके पर रित्विक माखनलाल सिंह, रित्विक गणेश दा, रित्विक विजय शर्मा, रित्विक राजेश रजवार, रित्विक भुनेश्वर रजवार, रित्विक मणिलाल सिंह, रित्विक लक्ष्मण सिंह सहित मोती महतो, देवदास बुराल, श्याम सिंह, प्रताप दामन, संतोष शर्मा, महिला सेविका 90 वर्षीया रित्विक मीना सरकार, कविता देवी, मीना देवी, कमला देवी, शकुंतला देवी, सविता देवी आदि शामिल थे।

वहीं कीर्तन भजन के कलाकार के रूप में देवव्रत सरकार (बोकारो थर्मल), दीप लालचंद गोस्वामी, मिनाल हाजरा, भोला चौहान का योगदान रहा। इसके अलावा संगठन से जुड़े सैकड़े सेवाधारी अधिवेशन केन्द्र में उपस्थित हुए। मौके पर सत्संग आयोजन के बाद उपस्थित जनों के लिए भंडारे (आनंद बाजार) की व्यवस्था की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *