Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन की 135वीं जयंती सह शिक्षक दिवस मनाया गया

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 135वीं जयंती सह शिक्षक दिवस 5 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में सादगी के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, शैलेश कुमार खन्ना, एलडी मुंडा, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, रितेश बर्मन, प्रबंध समिति के कपिलदेव कपरदार सहित बच्चों ने क्रमवार पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र, छात्राओं ने अलग व्यवस्था कर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में संरक्षक देवब्रत जयसवाल, सचिव सचिन मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, राम कपरदार, उच्च विद्यालय अंगवाली में शिक्षक चिंतामणि नायक, शिक्षिका शिल्पा मिश्रा, हेमंत मिश्रा, रेखा देवी, सोनू यादव आदि ने पूर्व राष्ट्रपति को याद किया एवं उन्हे श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, देवब्रत जयसवाल, गौरीनाथ कपरदार, चलकरी दक्षिणी के दुर्गा सोरेन आदि ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ राधाकृष्णन अपने जन्मदिवस को शिक्षकों के नाम समर्पित करके पूरे राष्ट्र के प्रति महानता को दर्शाया है। आज के शिक्षक ही देश के युवा पीढ़ी को सही मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *