पंचायत चुनाव में बेरमो अनुमंडल से 123 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

अबतक कुल 780 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसी क्रम में 20 अप्रैल को 123 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 780 प्रत्याशियों ने प्रपत्र खरीदा।

जानकारी के अनुसार प्रथम चरण के लिए ग्राम पंचायत के सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 49 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

गोमिया प्रखंड अंतर्गत 41 लोगों ने नामांकन किया। उसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के लिए पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के लिए कुल 7 लोगों ने नामांकन किया। जबकि गोमियां प्रखंड के लिए 8 लोगों ने नामांकन किया। इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं।

मुखिया पद के लिए गोमियां प्रखंड से 10 लोगों ने नामांकन किया। इसमें 8 पुरुष और 2 महिला हैं। पेटरवार प्रखंड से 8 लोगों ने नामांकन किया। इसमें 5 पुरुष और 3 महिला हैं। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए आज कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार, गोमियां, कसमार, बेरमो और जरीडीह प्रखंडों में अभ्यर्थियों के प्रपत्र खरीदने की भीड़ देखी गयी। इन प्रखंडों में अबतक जिला परिषद सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा। मुखिया पद के लिए पेटरवार प्रखंड में 20 प्रपत्र, गोमिया प्रखंड में 19, कसमार प्रखंड में 42, बेरमो प्रखंड में 54 और जरीडीह प्रखंड में 75 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा है।

पंचायत समिति सदस्य के लिए पेटरवार प्रखंड में 13 प्रपत्र, गोमियां प्रखंड में 20, कसमार प्रखंड में 11, बेरमो प्रखंड में 54 और जरीडीह प्रखंड में 22 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पेटरवार प्रखंड में 74, गोमियां प्रखंड में 124, कसमार प्रखंड में 89, बेरमो प्रखंड में 54 और जरीडीह प्रखंड में 93 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है।

 205 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *