Advertisement

जिले में 1199 लोगों को लगाया गया टीका-सिविल सर्जन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। जिला सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक (District Sivil sarjan Doctor Ashok kumar pathak)  ने बताया कि 18 मई को जिले के सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों सहित एनएएम प्रशिक्षण केंद्र कैम्प-2 बोकारो स्टील सिटी में कुल 1199 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
उन्होंने बताया कि 1199 में 58 वरिष्ठ नागरिक एवं 205 लोगों में 45+ उम्र के नागरिक शामिल है। साथ ही 2 फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को प्रथम डोज एवं 5 लोगो को दूसरा डोज दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच वाले व्यक्तियों को जिले के 8 सेंशल साइट पर पंजीकरण के माध्यम से कोविड-19 का 929 लोगो को टीकाकरण का पहला डोज दिया गया। इस तरह कोविशिल्ड का 640 एवं कोवैक्सीन का 559 डोज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *