Advertisement

सीसीएल की स्वास्थ्य जांच शिविर में 106 छात्र-छात्राओं का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित उच्च विद्यालय में सीसीएल धोरी क्षेत्र की सेंट्रल हॉस्पिटल द्वारा 25 अक्तूबर को स्वास्थ्य जांच सह चिकित्सा शिविर आयोजित किये गए।

शिविर में केंद्रीय अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत कुमार गुप्ता एवं महिला चिकित्सक डॉ यामिनी ने क्रमवार लगभग 106 छात्र-छात्राओं का ईलाज किया। विशेषकर एक दर्जन छात्राओं ने अपनी दंत पीड़ा बयां करते हुए चिकित्सक से ईलाज कराया।

स्वास्थ्य जांच टीम में अस्पताल के फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, आया रीता देवी ने सबों के बीच दवा का वितरण किया। जबकि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निभा आयिंद, शिक्षिका सुषमा कुमारी, सुमित्रा, संगीता कुमारी, अशोक कुमार, अंकित कुमार मंडल, लिपिक आशा कुमारी आदि ने आयोजन मे सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *