रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला मुख्यालय बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। सुबह की शांत फिजा उस वक्त सनसनी में बदल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला को बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया।
बताया जाता है कि पीड़िता रामदुलारी देवी रोज की तरह 24 जुलाई की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान अचानक दो अज्ञात युवक बाइक से उनके पास पहुंचे और वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का चेन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार से फरार हो गए।
उक्त घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। स्थानीय रहिवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिटी थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि छीना गया चेन लगभग 10 से 15 ग्राम का है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं ने आम रहिवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
![]()













Leave a Reply