देवघर पुलिस के हाथों लगे आठ नशा कारोबारी

नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने में पुलिस का करे सहयोग-एसडीपीओ 
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। देवघर के एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 25 September को देवघर परिसदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा को बीते 22 September को गुप्त सूचना प्राप्त  हुई कि नवयुवकों द्वारा शहर में भारी मात्रा में नशा सेवन व क्रय विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन सुगर बरामद किया गया। पुनः 24 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर थाना एवं अन्य पदाधिकारी को शामिल किया गया। छापामारी टीम में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों द्वारा नगर थाना के हद में हनुमान टिकरी निवासी अशोक रमानी(65 वर्ष) के घर से 3.457 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। छापामारी के क्रम में जलसार तालाब निवासी आदर्श सहनी(19 वर्ष) के घर से ढाई किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उपरोक्त अभियुक्त के निशान देही पर छापामारी दल द्वारा बलसरा स्थित रामदेव महथा(44 वर्ष) के घर से 1.900 किलो ग्राम अवैध गांजा, अठमोरिया निवासी पिन्टु महथा(32 वर्ष) के घर से 650 ग्राम अवैध गांजा, बलसरा निवासी भिखारी महथा(52 वर्ष) के घर से 1.250 किलो ग्राम अवैध गांजा, चित्तोलोढ़िया निवसी बाबू राम(20 वर्ष) के घर से 2 किलो अवैध गांजा, अमगरिया निवासी दीपू महथा(33 वर्ष) के घर से 1.100 किलो ग्राम अवैध गांजा एवं 26 बोतल विदेशी शराब सहित 6 केन बियर तथा अठमोरिया निवासी उमेश महथा(34 वर्ष) के घर से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद सामान की सूची इस प्रकार है:-
1. अवैध गांजा 13.457 किलो ग्राम
2. अंग्रेजी शराब 26 बोतल
3. केन बियर 06 बोतल
4. 8040 रूपये नगद
5. चीलम 15 पीस
6. मोबाईल 01 पीस
7. इलेक्ट्राॅनिक वजन मशीन 01 पीस। वही पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है:-
1. आदर्श साहनी नगर थाना कांड क्रमांक-679/19 दिनांक-25.11.2019 धारा 20/22 एनडीपीएस एक्ट एवं 231/2020 दिनांक-21.04.2020 धारा 341/324/326/34 भादवि
2. अशोक रमानी नगर थाना कांड क्रमांक-274/17 दिनांक-04.05.2017 धारा 20/22/24 एनडीपीएस।
एसडीपीओ श्रीवास्तव ने बताया कि छापामारी दल में उनके अलावा पुलिस निरीक्षक सह देवघर नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक(प्रशिक्षण) देवघर कुमार अभिषेक, अजय कुमार यादव, प्रवीण कुमार, अनुप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक श्रीकांत बाजपेयी, रामानुज सिंह, विरेन्द्र राम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

 163 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *