दहेज प्रथा के खिलाफ संघ की बैठक

दहेज हटाओ-बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

मुश्ताक खान

मुंबईः मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान में एक अध्याय जोड़ने का संकल्प जेईएस के कर्णधारों ने लिया है। इसे लेकर जेईएस के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन अंधेरी में किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में झारखंडी एकता संघ और दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष अभियान में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओं को बल देने के लिए दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इस अभियान को देश के हर राज्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। इसके बावजूद दहेज लोभियों की संख्या में कमी होने के बजाए लगातार इजाफा होता जा रहा है। सरकारी सख्तियों के बावजूद प्रतिदिन अखबार और टीवी चैनलों पर दहेज प्रथा से जुड़ी खबरों ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। इसे देखते हुए झारखंडी एकता संघ द्वारा दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ की स्थापना की गई है। इसकी पहली बैठक जेईएस के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद की अध्यक्षता में अंधेरी पश्चिम स्थित लल्लु भाई पार्क में हुई। इस बैठक में जमीनी स्तर पर दहेज लोभियों पर अंवुत्र्श लगाने व लालची ससुराल वालों का पर्दाफाश करने की रूप-रेखा बनाई गई। जेईएस के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद ने प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ आभियान में दहेज हटाओ का नारा लगाया है। इस बैठक में संकल्प लेने वालों को बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ- दहेज हटाओ की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस बैठक में सर्वसम्मति से सभी झारखंड के सदस्यों ने कहा कि हम पहले अपने राज्य को दहेज मुक्त बनाएंगे, इसके बाद पूरे देश की बारी होगी। ताकि कोई अबला दहेज की बलि न चढ़े और लोग भ्रूण हत्या करने से डगें। इसके लिए हमें शासन और प्रशसन से हर संभव सहयोग की उम्मीद है। सचिव विजय प्रसाद ने कहा कि हाल के दौर में दहेज के कारण बहन, बेटियों की हत्या हो रही है। जिसे आत्महत्या का नाम दिया जाता है। इसके अलावा लोग बेटी, बहनों को शिक्षा देने के बाद अपना घर, जमीन आदि बेच कर दहेज प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं। हम ऐसा करने से लोगों को रोवेंत्र्गे। इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा तो निश्चित तौर पर हम अदालत कर दरवाजा खटखटाएंगे। इस बैठक में संस्थापक जितेंद्र बी यादव, अध्यक्ष मोतीलाल एस पंडित, श्याम दास, गिरधारी यादव, नरेश प्रसाद यादव, जुगल पंडित, कुलदीप पंडित, राजकुमार, विनय यादव, महेश दास , किशोर दास, अरविंद पासवान, टेको वर्मा, राजू वर्मा आदि मौजूद थे।

 757 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *