झामुमो गोमियां ने मनाया विनोद बिहारी महतो जयंती

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां बैंक मोड़ स्थित अंबेडकर चौक में 23 सितंबर को झामुमो गोमियां शाखा ने स्व विनोद बिहारी महतो का 98वां जयंती मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित पार्टी पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो का महत्त्व की झारखंड राजनीति में और झारखंड राज्य अलग करने में बहुत अहम रहा है। कोई ऐसा दल नहीं जो उनके नाम की चर्चा होते ही जुड़ जाता है। कोई ऐसा दल नहीं जो अपना जुड़ाव बताने से चुकता हो, क्योंकि सभी का मकसद सियासी बिसात पर मजबूती हासिल करना है।
प्रखंड सचिव मुमताज अंसारी ने कहा कि झारखंड राज्य का सपना पूरा हुआ है। उसमें अहम योगदान स्व महतो का रहा है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक भी थे। बिहार विधानसभा में तीन बार सदस्य और 1991 में गिरिडीह से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। आज भी पार्टी उनकी विचारधारा पर चल रही है, और आगे भी चलेगी। मौके पर छात्र मोर्चा अध्यक्ष बंटी उरांव, सचिव रविंद्र रविदास, कोषाध्यक्ष अमित पासवान, उपाध्यक्ष राम वृक्ष मुर्मू, लेखराज चौहान, गणेश यादव, श्यामदेव सोरेन आदि उपस्थित थे।

 155 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *