झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की झारखण्ड इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन का एक प्रतिनिधमंडल 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिये निमंत्रण पत्र सौंपा।इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अलग झारखण्ड राज्य गठन के बाद पहली बार संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन झारखण्ड में आयोजित हो रहा है। जिसमें देश भर के लगभग 2000 पत्रकारों का जमावड़ा होगा।इस से पूर्व वर्ष 1996 में(संयुक्त बिहार) रांची में अधिवेशन हुआ था। जिसका उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त एंव राज्यपाल बिहार ने संयुक्त रूप से किया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समापन समारोह में मौजूद थे।झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के पत्रकार 19 अप्रैल को राजधानी रांची पहुंचेंगे। 20 अप्रैल को कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून एंव अन्य पत्रकार हित के विषय को लेकर केंद्र एंव राज्य सरकार के समक्ष मज़बूती से संगठन द्वारा आवाज़ उठाया जायेगा। 19 अप्रैल की शाम देश भर से आये पत्रकारों के समक्ष छउनृत्य, गज़ल के साथ झारखण्ड से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम पेश किया जायेगा।मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखण्ड इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष शाहनवज़ हसन, राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह, कार्यक्रम समिति के संयोजक मंडली के सदस्य सुशील सिंह मंटू, श्रीमंगलकांत, अजय कुमार राय, संदीप सिंह आदि शामिल थे।

 386 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *