बोकारो में 20 नवंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय प्रेस दिवस का कार्यक्रम
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिले के समस्त पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रेस आमजनों की आवाज को मंच देने के साथ शासन और आम रहिवासियों के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है।
डीसी ने कहा कि जनहित के मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाना पत्रकारिता का महत्वपूर्ण दायित्व है। कहा कि तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों से जनजागरूकता बढ़ती है तथा प्रशासन को जमीनी हकीकत की जानकारी मिलती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
जानकारी देते हुए उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को छठ महापर्व के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहने के कारण राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम अब आगामी 20 नवंबर को होगा।
![]()

















Leave a Reply