प्रहरी संवाददाता/मुंबई। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ चेंबूर के चराई तालाब पर पूरे श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कौशल कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित छठ महोत्सव में धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली। छठ महापर्व के अवसर पर चराई तालाब परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूजा की तैयारियां कीं। फल, फूल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री से सजे सूप और दउरा के साथ व्रतियों ने भगवान सूर्य की आराधना की। छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के तहत व्रतियों ने पहले नहाय-खाय, फिर खरना की परंपरा निभाई। इसके बाद संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया। श्रद्धालुओं ने छठी मैया और भगवान सूर्य से परिवार की सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।
कौशल कुमार मिश्र के नेतृत्व में हुआ आयोजन
कौशल कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित इस महापर्व ने चेंबूर के चराई तालाब पर उत्तर भारतीय समाज की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता को प्रदर्शित किया। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं की भागीदारी ने पर्व की रौनक बढ़ाई। छठ पूजा के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला। मुंबई जैसे महानगर में छठ महापर्व का यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि आधुनिक जीवनशैली के बीच भी भारतीय समाज अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहा है।
Tegs: #Chhath festival celebrated with great enthusiasm at Charai Pond in Chembur
![]()













Leave a Reply