Advertisement

स्वास्थ्य केंद्र में कई बुजुर्गों को दिया गया हाडस्टिक

मकतब के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के दर्जनों बुजुर्गों को सहारे के लिए स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से हाडस्टिक (मूविंग छड़ी) 28 सितंबर को वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, वार्ड के गौतम पाल के हाथों हाडस्टिक के वितरण की शुरुआत की गयी। उक्त हाडस्टिक रहिवासी धनु रजवार, निताई रजवार, सुकर रजवार सहित अन्य कई बुजुर्गो को दिया गया। मौके पर एएनएम कुमारी बबीता, विलचंद, विंदेश्वर कपरदार, प्रिंस कपरदार, सहिया ऊषा देवी आदि उपस्थित थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार सीएचसी पेटरवार के अधीनस्थ अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित स्वास्थ्य केंद्र द्वारा अंगवाली स्थित मकतब (प्राथमिक विद्यालय) की 38 छात्र, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण 28 सितंबर को किया गया।
एएनएम विलचंद जालक्सो ने छात्र, छात्राओं की वजन, ऊंचाई, रक्तचाप आदि परीक्षण किया। सीएचओ अज़ीबुन निशा पूरी तरह सक्रिय रही। प्रिंस कपरदार(जीडी)आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *