अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे एवं सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल में 31 अगस्त को सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए समापक भुगतान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां सेवानिवृत 13 रेलकर्मियों और उनके आश्रित को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर के सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती ने की। समारोह में अगस्त माह में सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 13 रेलकर्मियों और उनके आश्रित परिजनों को शॉल ओढ़ाकर तथा पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीते 18 अगस्त को दिवंगत हुए एक रेलकर्मी के आश्रित परिवार को भी समापक देयों का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों की दीर्घकालीन, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की और उनके सुखद, स्वस्थ व सम्मानपूर्ण भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आश्रित परिवारों को आश्वस्त किया कि रेल प्रशासन उनके सभी वैधानिक देयों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी (प्रभारी), सहायक कार्मिक अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि तथा एससी/एसटी एवं ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply