Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में दो रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट सतर्कता और सराहनीय कार्य के लिए दो रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 31 अगस्त को अपने कार्यालय कक्ष में हेल्पर संजय कुमार और लोको पायलट इन्द्रजीत पासवान को संरक्षा अवार्ड प्रदान किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उपरोक्त दोनों कर्मचारियों ने कर्तव्य के दौरान असाधारण सतर्कता, सूझबूझ और समय पर कार्रवाई करते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीआरएम सरन ने कहा कि संरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्मचारियों की सजगता ही सुरक्षित रेल संचालन की आधारशिला है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से संरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने और सदैव सजग रहकर सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *