अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विधायक कार्यालय सोनपुर में 31 अक्टूबर को सोनपुर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नरेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को एकीकृत किया। यदि सरदार पटेल न होते तो आज भारत का नक्शा कुछ और होता। उन्होंने देश को एकता, अखंडता और सुरक्षा का मंत्र दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। आज का दिन हम सभी को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है।
राष्ट्रवाद और अनुशासन के प्रतीक सरदार पटेल के विचार आज भी देश को एकता के सूत्र में बांधे हुए हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जदयू सोनपुर नगर अध्यक्ष राजेश पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह टुनटुन, राजीव रंजन (छोटेजी), सत्येंद्र प्रसाद सिंह, सोनू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply