सीसीएल अधिकारी-कर्मचारी रक्तदाताओं ने किया 50 यूनिट रक्तदान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय द्वारा निर्देशित सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 16 सितंबर को बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स क्लब कथारा में सीसीएल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित सीसीएल अधिकारियों-कर्मचारियों तथा ट्रेड यूनियन नेताओं द्वारा कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
जानकारी के अनुसार शिविर का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) अनूप हंजुड़ा ने किया। मौके पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह, मुख्यालय के महाप्रबंधक वाशरी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीसीएल निदेशक हंजुरा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। क्षेत्र के महाप्रबंधक सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान किसी के जीवन दान में सहायक होता है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन माधुरी मडके, विभागाध्यक्ष सेफ्टी राज कुमार वर्णवाल, विभागाध्यक्ष सिक्योरिटी अजीत कुमार सिंह, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, जारंगडीह पीओ प्रबीर कुमार सेनगुप्ता, विभागाध्यक्ष सीएसआर अनुराग कुमार, विभागाध्यक्ष एमएम जीबीन कुरियाकोस, ऋषभ अमन, तबरेज आलम, विक्रम कुमार, आनंद शरण, सबा मखदुम, ट्रेड यूनियन नेता इकबाल अहमद, सीसीएल कर्मी रक्तदाता सब्बीर अंसारी उर्फ सब्बू सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान अभियान में डीएवी कथारा एवं डीएवी स्वांग के विद्यार्थियों व कर्मियों ने भी सहभागिता की। उनकी सहभागिता से शिविर को व्यापक रूप मिला और आमजनों में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश गया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया गया।
सीएसआर अधिकारी अनुराग कुमार के अनुसार इसका उद्देश्य आमजनों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना था।
रक्तदान शिविर में चिकित्सा व्यवस्था क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशा टोप्पो एवं उनकी टीम ने संभाली। आयोजन के समन्वय में अनुराग कुमार, सबा मखदूम, विक्रम एवं अमित टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर का आयोजन महाप्रबंधक ए.के.बी. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के साथ समाज में मानवता और सेवा की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है।
![]()













Leave a Reply