रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में डायरेक्टरेट ऑफ़ एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स एवं एसजीएफआई द्वारा 23 से 29 अक्टूबर तक कराई गई 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बोकारो के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 14 एसजीएफआई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के आयुष ठाकुर के नेतृत्व में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बोकारो की साक्षी गुप्ता ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में चंडीगढ़, मेघालय, उत्तराखंड और दिल्ली को हराकर कास्य पदक हासिल किया।
बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि साक्षी पेटीकोस्टल असेंबली स्कूल में नौवीं क्लास की छात्रा है तथा कोऑपरेटिव स्थित बोकारो मार्शल आर्ट निजी अकादमी में सूरज कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही है। कहा कि साक्षी का चयन झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा खेलगांव रांची में कराई गई खेलो झारखंड एसजीएफआई खुली चयन प्रक्रिया द्वारा किया गया था। परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है।
कहा कि साक्षी चार-पांच वर्षों से जूडो में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स जूडो चैंपियनशिप प्रयागराज, बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता एवं झारखंड स्टेट जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। साक्षी दिसंबर में लखनऊ में जूडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। इसके लिए उन्हें झारखंड जूडो संघ एवं बोकारो जूडो संघ की तरफ से अग्रिम बधाई दी गई।
साक्षी के स्वर्णिम सफलता पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी, सचिव परीक्षित तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशुमन राय एवं बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद सहित संघ के पदाधिकारी नईम अंसारी, चिन्मय कुमार, संजू कुमार, प्रवीण कुमार, अभिजीत कुमार, दीपक रंजन, आयुष ठाकुर, पायल सिंह आदि ने शुभकामना दी।
![]()













Leave a Reply