प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के चीफ क्वार्टर वार्ड संख्या दो रहिवासी शिव चंद्र झा (पिंकू झा) की 25 अगस्त को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वे 50 वर्षीय बताये जा रहे है। अपने आवास से कार्यस्थल केबी कॉलेज बेरमो पैदल जा रहे थे, तभी नशे में धुत्त बाइक सवार ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी।
बताया जाता है कि 25 अगस्त की सुबह जब झा कार्यस्थल जा रहे थे, तभी खुली खदान जारंगडीह के अपर बंगला के समीप पीछे से बाइक क्रमांक-JH02H/0623 सवार कथारा रहिवासी स्व. हेलारियस तिग्गा के नशे में धुत्त पुत्र हेमंत तिग्गा ने जोर से धक्का मार दिया जिससे झा के सिर के पिछले हिस्सा में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय रहिवादियों ने घायल अवस्था में उन्हें सीसीएल के क्षेत्रीय हॉस्पिटल कथारा ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल झा को केएम मोरियल हॉस्पिटल चास ले जाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक झा को उनके द्वितीय पुत्र ने पुनः सीसीएल हॉस्पिटल ले आया, जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया और पंचनाम पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया।
बताया जाता है कि जिस बाइक सवार ने शिव चंद्र झा को धक्का मारा वह एसबीआई कथारा में पिउन का काम करता है। घटना की सूचना पाते ही स्वर्गीय झा के परिजनों एवं मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय झा के दो पुत्र 19 वर्षीय शिवांशु कुमार झा एवं 17 वर्षीय ओम कुमार झा है। दोनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे। 44 वर्षिया पत्नी माला देवी एवं बूढ़ी मां है। रोते बिलखते परिवार को मुहल्लेवासियों ने सम्भाल रखा है। उनका पार्थिव शरीर देर संध्या लगभग 8 बजे उनके अपर बंगला स्थित आवास पहुंचा।
घटना की सूचना पाकर क्षेत्र के श्रमिक नेता वरुण कुमार सिंह, बालगोविंद मंडल, अपर बंगला जारंगडीह रहिवासी झा के पड़ोसी शिक्षक आर पी सिंह, राम अयोध्या सिंह, युगल किशोर झा, मनोरंजन सिंह, शारदेंदु आजाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, चैता मांझी, पूर्व मुखिया गोविंद भुइयां, प्रदीप सिंह केबी कॉलेज बेतम के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण राय एवं कॉलेज कर्मियों ने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मृतक झा के परिवारजनों के अनुसार दिवंगत के छोटे भाई तथा अन्य परिजन दिल्ली तथा उनके पैतृक गांव दरभंगा से चल दिए है, जिसके कारण उनके शव का परिजनों के पहुंचने के बाद 26 अगस्त की संध्या अंत्येष्ठी किए जाने की संभावना है।
![]()













Leave a Reply